जोफ्रा आर्चर ने कहा, नस्लवाद के खिलाफ उठाएं आवाज़

स्पोर्ट्सजोफ्रा आर्चर ने कहा, नस्लवाद के खिलाफ उठाएं आवाज़

Date:


जोफ्रा आर्चर ने कहा, नस्लवाद के खिलाफ उठाएं आवाज़

नई दिल्ली। अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद नस्लवाद के खिलाफ शुरू हुई जंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी उतर गए हैं। कैरेबियाई मूल के इस क्रिकेटर ने लोगों के अपील की है कि वो नस्लवाद के खिलाफ अवाज उठाएं।

डेली मेल के अपने कॉलम में आर्चर ने लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि ब्लैक लाइव मैटर्स अभियान इतना बढ़ रहा है। एक इंसान के तौर पर, मैं हमेशा खुलकर बोलने वालो में से रहा हूं, खासकर जब मुझे किसी चीज से परेशानी होती है। मेरा निजी तौर पर मानना है कि आपको कभी भी चीजें मन में दबाकर नहीं रखनी चाहिए क्योंकि नस्लवाद सही नहीं है।”

बता दें कि वेस्टइंडीज में पैदा हुए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस के द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। आर्चर ने लिखा, “हम सब एक देश में रहते हैं और अगर आप इंग्लिश हैं तो आपके पास उतने ही अधिकार जितने किसी और नागरिक के पास।” उन्होंने कहा, “एक तस्वीर थी, जिसमें मैं, जॉस बटलर और आदिल राशिद 2019 विश्व कप जीतने के बाद गले लग रहे हैं। इस तस्वीर ने आपको हमारी टीम के बारे में सबकुछ बता दिया।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...