मास्टर ब्लास्टर ने दिया फिट रहने का मंत्र

स्पोर्ट्समास्टर ब्लास्टर ने दिया फिट रहने का मंत्र

Date:


मास्टर ब्लास्टर ने दिया फिट रहने का मंत्र

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लॉकडाउन के दौरान फिट रहने का मंत्र दिया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर रस्सी कूदते ( रोप स्कीपिंग) नजर आ रहे हैं, हालांकि यह रस्सी कूदना आम नहीं था।

सचिन तेंदुलकर अगर किसी चीज के बारे में बतायें और उसमें ट्विस्ट न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, ठीक वैसे ही इस रोप स्कीपिंग में भी सचिन तेंदुलकर ने ट्विस्ट देते हुए अपने पैर में वजन बांधे रखा है और उस वजन के साथ रस्सी कूद रहे हैं।

अपनी इस वीडियो के साथ ही मास्टर ब्लास्टर ने फिट रहने का मंत्र भी दिया और कहा,’लॉकडाउन को दो महीने हो गए हैं लेकिन हम लोगों को हार नहीं माननी चाहिए और कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। यह लॉकडाउन हर किसी के लिए काफी मुश्किल रहा है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आइए खुद को फिट और स्वस्थ रखें।’

गौरतलब है कि इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने अपने पैर में वजन बांधा हुआ है उसके बावजूद वह तेजी से रस्सी कूदते नजर आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा,’इस बार मैं अलग तरह से रस्सी कूद रहा हूं, टखने में वजन के साथ।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...