मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 5-0 से धोया

स्पोर्ट्समैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 5-0 से धोया

Date:


मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 5-0 से धोया

मैनचेस्टर। फिल फोडेन और रियाद महरेज के दो-दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 5-0 से करारी शिकस्त देकर लिवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया. इस धमाकेदार जीत में सिटी के लिए चिंता की बात सर्गियो अग्युरो की चोट रही, जो दायें घुटने में दर्द के कारण लडख़ड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले. सिटी की इस जीत ने हालांकि यह सुनिश्चित कर दिया कि लिवरपूल बुधवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी खिताब हासिल नहीं कर पाएगा, जिसके लिए वह पिछले 30 साल से इंतजार कर रहा है.

फोडेन और महरेज का डबल
अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे सिटी की तरफ से फोडेन ने 22वें और 63वें मिनट में गोल किए, जबकि महरेज ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम का दबदबा बनाया. उन्होंने 43वें मिनट में मैदानी गोल दागने के बाद 45वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदला. डेविड सिल्वा ने 51वें मिनट में टीम की तरफ से चौथा गोल किया. इस जीत से सिटी के 30 मैचों में 63 अंक हो गए हैं, लेकिन वह अब भी लिवरपूल से 20 अंक पीछे है, जिसके 30 मैचों में 83 अंक हैं. सिटी हालांकि अग्युरो की चोट को लेकर चिंतित है. उसके कोच पेप गाॢडयोला ने कहा, ‘उनकी (अग्युरो की) स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है. हम कल इसका आकलन करेंगे. उनके घुटने में दर्द हो रहा है. वह पिछले महीने भी घुटने की इस चोट से परेशान थे.

बर्नले ने विमान से आपत्तिजनक बैनर लहराए जाने पर माफी मांगी
बर्नले ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच के दौरान एतिहाद स्टेडियम के ऊपर विमान से ‘व्हाइट लाइव्स मैटर बर्नले का बैनर लहराए जाने पर माफी मांगी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को आजीवन प्रतिबंधित करने की बात कही है. बर्नले ने कहा कि वे आपमानजनक बैनर फहराने के लिए जिम्मेदार लोगों की हरकत की कड़ी निंदा करता है और स्पष्ट करना चाहता है कि क्लब में उनका स्वागत नहीं है. सोमवार को मैच के मध्यांतर के दौरान क्लब ने बयान में कहा, ‘किसी भी तरह से यह बर्नले फुटबॉल क्लब की नीतियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता और अधिकारियों के साथ मिलकर जिम्मेदार लोगों की पहचान करेंगे और आजीवन प्रतिबंध लगाएंगे. प्रीमियर लीग टीमों के सभी खिलाड़ी पिछले महीने अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनिया भर में लोकप्रिय हुए नस्लवाद विरोधी अभियान के समर्थन में अपनी शर्ट के पीछे नामों की जगह ‘ब्लैक लाइव्स मैटर लिखकर खेल रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related