विजडन इंडिया ने रवींद्र जडेजा को चुना 21वीं सदी का सबसे अनमोल भारतीय टेस्ट खिलाड़ी

स्पोर्ट्सविजडन इंडिया ने रवींद्र जडेजा को चुना 21वीं सदी का सबसे अनमोल...

Date:


विजडन इंडिया ने रवींद्र जडेजा को चुना 21वीं सदी का सबसे अनमोल भारतीय टेस्ट खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं. जडेजा खेल के तीनों विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें विजडन इंडिया ने बहुत बड़ा सम्मान दिया है. विजडन इंडिया ने रवींद्र जडेजा को 21वीं सदी का सबसे अनमोल भारतीय टेस्ट खिलाड़ी चुना है.

मिला बड़ा सम्मान
बता दें रवींद्र जडेजा को ये सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है क्योंकि उनका मुकाबला सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों से था. हालांकि जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में गेंद, बल्ले से बहुत ही गजब प्रदर्शन रहा है और इसलिए उन्होंने बाजी भी मारी.

जडेजा बोले-शुक्रिया
विजडन इंडिया से सबसे अनमोल भारतीय क्रिकेटर का सम्मान मिलने के बाद जडेजा की खुशी का ठिकाना नहीं है और उन्होंने इस सम्मान के लिए ट्वीट कर विजडन इंडिया को शुक्रिया कहा है. जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, मुझे मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बनाने के लिए शुक्रिया विजडन इंडिया. मैं अपने सभी साथियों, कोचों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मेरा उद्देश्य हमारे देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना है. जय हिंद.

इसलिए चुना गया
जडेजा को विजडन इंडिया ने सबसे अनमोल खिलाड़ी उनके बल्ले और गेंद से जबर्दस्त प्रदर्शन करने की वजह से चुना है. जडेजा का पिछले तीन सालों से टेस्ट में औसत 40 से ज्यादा है. साल 2017 में जडेजा ने 41, 2018 में 45 और 2019 में 62 से ज्यादा की औसत से रन बनाए. वहीं, जडेजा पिछले चार सालों से गेंदबाजी से भी विरोधी टीमों पर कहर ढा रहे हैं. साल 2016 में जडेजा ने 9 मैचों में 43, 2017 में 10 मैचों में 54, 2018 में 5 मैचों में 25 और 2019 में 8 मैचों में 21 विकेट झटके. जडेजा के ये आंकड़े उन्हें सही में भारत का सबसे अनमोल क्रिकेटर बनाते हैं. विराट कोहली ने भी बीते कुछ सालों में गजब का प्रदर्शन किया है लेकिन जडेजा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों मोर्चों पर कमाल किया है. वैसे सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं जडेजा का वनडे में भी शानदार प्रदर्शन रहा है. वो 165 वनडे में 31 से ज्यादा की औसत से 2296 रन बना चुके हैं. उनके नाम 187 विकेट भी हैं. टी20 में भी जडेजा ने 49 मैचों में 39 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट महज 7 है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...