ठीक होते ही फिर जहरीले बने अफरीदी

स्पोर्ट्सठीक होते ही फिर जहरीले बने अफरीदी

Date:


ठीक होते ही फिर जहरीले बने अफरीदी

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के दिग्‍गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अक्‍सर ही विवादों में छाए रहते हैं. कभी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ तो कभी कश्‍मीर मुद्दे पर बयानबाजी करके वह सुर्खियों में बने रहते हैं. पिछले दिनों शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, जिस वजह से वह घर में ही कैद थे, मगर अब ठीक होने के बाद उन्‍होंने फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया और ठीक होने के बाद उन्‍होंने सबसे पहले कश्‍मीर को लेकर ही बड़ी बात कही.

क्या है मामला?
दरअसल कश्‍मीर के सोपोर में बुधवार को आतंकी हमला हुआ और इसमें 65 साल के नागरिक बशीर अहमद को भी आतंकियों की गोली लग गई. बशीर के साथ उनका 3 साल का नाती भी था और वह शव के पास बैठकर रो रहा था. सीआरपीएफ के जवान उस बच्‍चे को क्रॉसफायरिंग वाली जगह से बचाकर उसकी मां के पास लेकर गए. अफरीदी ने इसी घटना की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. जिससे वो मासूम बच्‍चा अपने नाना के शव और सैनिक के बीच खड़ा है. अफरीदी ने इस फोटो पर भी अपना जहर उगला और लिखा कि कोई भी फोटो कश्‍मीरियों के हालत को बयां नहीं कर सकती. यही नहीं उन्‍होंने इस दर्दनाक फोटो और कश्‍मीर के खिलाफ जहर उगल रहे अपने बयान को अपने ट्वीटर अकाउंट पर पिन भी किया.

राज‍नीति करने का मौका नहीं छोड़ रहे अफरीदी

ऐसा कहा जा रहा है अफरीदी राजनीति में कदम रखना चाहते हैं और वह इमरान खान की राह पर ही चल रहे हैं. अपने लोगों के लिए मसीहा बन रहे हैं. भारत के खिलाफ बोलकर वहां अपनी एक अलग जगह बना रहे हैं. अफरीदी ने कुछ समय पहले पीएम मोदी के खिलाफ कहा था कि वो मजहबी बीमारी से पीड़ित हैं.

पहले भी उगला जहर
अफरीदी ने पीओके जाकर बयान दिया था, ‘कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वो बीमारी मजहब की बीमारी है. वो उस बीमारी को लेकर सियासत कर रहे हैं. हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों पर जुल्म कर रहे हैं. उन्हें इसका जवाब देना होगा. इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि जबतक पीएम मोदी सत्ता में हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज शुरू नहीं हो सकती. शाहिद अफरीदी ने कहा था, ‘जब तक मोदी सत्ता में हैं, मुझे नहीं लगता कि भारत हमारे साथ क्रिकेट खेलेगा. हम सभी जानते हैं कि मोदी क्या सोचते हैं. भारत-पाकिस्तान के संबंध सिर्फ एक इंसान की वजह से खराब हुए हैं.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...