आईसीसी चेयरमैन पद पर गांगुली का दावा मजबूत

स्पोर्ट्सआईसीसी चेयरमैन पद पर गांगुली का दावा मजबूत

Date:


आईसीसी चेयरमैन पद पर गांगुली का दावा मजबूत

नई दिल्‍ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया. शशांक मनोहर दो बार आईसीसी के चेयरमैन रहे हैं. शशांक के इस्तीफे के बाद डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा इस पद को संभालेंगे. जल्द ही आईसीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव होने वाला है, जिसे कुछ हफ्तों में आईसीसी बोर्ड मंजूरी दे सकता है. बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली को इस पद का मुख्‍य दावेदार माना जा रहा है. अगर वह चेयरमैन के इस मुकाबले में शामिल होते हैं तो उन्‍हें इंग्‍लैंड एवं वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन 72 साल के कोलिन ग्रेव्‍स से चुनौती मिल सकती है. वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व प्रमुख डेव कैमरन, न्यूजीलैंड के ग्रेगोर बार्कले, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिस नेनजानी भी इस पद को लेकर रुचि दिखा चुके हैं.

कुछ पेंच भी है
कोरोना वायरस से क्रिकेट भी बुरी तरह जूझ रहा है और कई दिग्‍गज पहले भी कह चुके हैं कि इस मुश्किल समय में क्रिकेट को संभालने के लिए सौरव गांगुली जैसे लीडर की जरूरत है. वही देखा जाए तो राज्य और बीसीसीआई में पदाधिकारी के तौर पर गांगुली का छह साल का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है और वह आईसीसी चेयरमैन पद के लिए दावेदारी पेश करने के भी पात्र हैं. हालांकि यह भी देखना होगा कि उच्‍चतम न्‍यायालय उन्‍हें कूलिंग ऑफ पीरियड में छूट देकर बीसीसीआई अध्‍यक्ष पद पर बने रहने का मौका देता है या नहीं.

शशांक मनोहर से नाराज था बीसीसीआई
बता दें हाल ही में खबर आई थी कि बीसीसीआई शशांक मनोहर से नाराज था. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शशांक मनोहर पर जानबूझकर टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के मुद्दे पर अपनी टांग अड़ाने का आरोप लगाया था. बीसीसीआई का मानना था कि टी20 वर्ल्ड कप पर जल्दी फैसला नहीं लिया जा रहा है, जिसका असर आईपीएल 2020 की तैयारियों पर पड़ सकता है. बीसीसीआई का मानना है कि अगर आईसीसी अगर टी20 वर्ल्ड कप पर जल्द फैसला करती है तो बोर्ड की आईपीएल संचालन टीम संभावित मेजबानों को लेकर तैयारी शुरू कर सकती है जिसमें श्रीलंका भी शामिल होगा जिसके पास प्रेमदासा, पल्लेकल और हंबनटोटा मैदान हैं. यूएई के मुकाबले श्रीलंका को कम खर्चीले मेजबान के रूप में देखा जा रहा है और सुनील गावस्कर भी कह चुके हैं कि सितंबर में आईपीएल कराने के लिए श्रीलंका ही आदर्श देश होगा.

और भी रहे मतभेद
बता दें बीसीसीआई और शशांक मनोहर के बीच कई मतभेद रहे हैं. नागपुर के वकील मनोहर के बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन से कटु रिश्ते रहे हैं जिसके बाद उनका बीसीसीआई से हमेशा कटुता भरा रिश्ता रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...