भारत में ही आईपीएल चाहता है बीसीसीआई

स्पोर्ट्सभारत में ही आईपीएल चाहता है बीसीसीआई

Date:


भारत में ही आईपीएल चाहता है बीसीसीआई

कोलकाता। कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का 13वां सीजन अधर में अटका है. लेकिन बीसीसीआई चाहता है कि इस साल हर हाल में आईपीएल का आयोजन हो और सभी मैच देश में ही खेल जाएंगे. आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत पहले 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है.

क्रिकेट को वापसी की जरूरत
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हम आईपीएल कराना चाहते हैं, जैसा मैंने कहा कि क्रिकेट की वापसी की जरूरत है. हमारे लिए यह ऑफ सीजन है जिसने हमारी मदद की. हमने मार्च में अपना घरेलू सत्र खत्म कर दिया था. इसके बाद हमें आईपीएल को स्थगित करना पड़ा, जो हमारे घरेलू सीजन का अहम हिस्सा है.

आईसीसी से नहीं मिला जवाब
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि आईपीएल हो क्योंकि जीवन को सामान्य स्तर पर और क्रिकेट को भी सामान्य स्तर पर लाने की जरूरत है, लेकिन हमारे पास टी-20 विश्व कप को लेकर आईसीसी से कोई जवाब नहीं आया है. गांगुली ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता आईपीएल को देश में ही कराने की है. अगर हमें 35-40 दिन भी मिलते हैं तो हम इसे कराएंगे.

बाहर जाना पड़ेगा मंहगा
उन्होंने कहा, हम अहमदाबाद में बने नए स्टेडियम में जाने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन मैं नहीं समझता कि हम वहां जा पाएंगे या नहीं. इस समय यह कहना आसान नहीं है कि हम भारत में इसकी मेजबानी कर सकते हैं. गांगुली ने हालांकि कहा कि भारत के बाहर जाना काफी खर्चीला हो सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related