काका की पत्नी का काका के दुश्मन से अफेयर

स्पोर्ट्सकाका की पत्नी का काका के दुश्मन से अफेयर

Date:


काका की पत्नी का काका के दुश्मन से अफेयर

नई दिल्ली। कई फुटबॉलर्स की प्रेमकहानियां बिलकुल किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी की तरह होती है. फुटबॉल के दिग्गज रहे काका और उनकी पूर्व पत्नी कैरोलीन की प्रेमकहानी भी कुछ ऐसी ही है. काका या कहे रिकारडो काका फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. वह इस खेल के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं. ब्राजील के इस दिग्गज का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था. वह ब्राजील की टीम और ऑरलैंडों सिटी एससी और ब्राजील नेशनल टीम के लिए बतौर मिलफील्डर खेलते रहे. उन्हें साल 2003 में एसी मिलान ने 72 करोड़ में क्लब में शामिल किया था. करियर में इतनी कामयाबी देखने से पहले ही वह अपना दिल कैरोलीन नाम की लड़की को दे चुके थे.

हाईस्कूल से प्यार में पड़े काका शादी तक रहे थे वर्जन

लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज जैसे खिलाड़ियों की तरह काका की कैरोलीन से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह केवल 16 साल के थे. उस समय कैरोलीन 14 साल की थीं और दोनों हाई स्कूल में थे. काका शुरू से ही प्लेबॉय किस्म के नहीं रहे वह लड़कियों से ज्यादा बात चीत नहीं करते थे. स्कूल में दोनों की मुलाकात हुई. दोनों के परिवार में भी दोस्ती थी. काका उस समय साउ पाउलो क्लब की ओऱ से खेल रहे थे. दोनों के परिवारों ने काका और कैरोलीन की पहचान कराई औऱ दोनों ने एक-दूसरे नंबर भी दे दिया. यहां से पहले दोस्ती औऱ फिर डेट करने लगे. हालांकि दोनों ने ही शर्त रखी थी कि वह शादी तक वर्जन रहेंगे. उनका मानना था कि उनका प्यार रूह से है शरीर से नहीं. दोनों ने अपना वादा निभाया.

वेनिस में किया था प्रपोज
काका ने कैरोलीन से कहा था कि वह उन्हें वेनिस मे कुछ कागजात साइन करने हैं तो वह उनके चलें. वेनिस पहुंचकर वह कैरोलीन को पहले डिनर के लिए ले गए. इसके बाद वह उन्हें उस बिल्डिंग की छत पर ले गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. कोरलीनो ने खुशी के साथ हां कह दिया. इलके बाद दोनों ने 23 दिसंबर 2005 को साउ पाउलो के चर्च में शादी कर ली. इसके बाद दोनों साल 2008 में बेटे कार्लो के माता-पिता बने वहीं 2011 में बेटी इजाबेला पैदा हुई.

काका के दुश्मन को डेट करने लगी थी कैरोलीन
साल 2014 में दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को काफी निराश किया.नौ साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए. कैरोलीन ने कहा था कि अगर कोई मर्द धोखा दे तो यह पत्नी की असफलता है. इसके बाद जहां काका ब्राजिलियन मॉडल को डेट करने लगे वहीं कैरोलीन बिजनेसमैन स्कारपा को डेट कर रही थी. स्कारपा को काका का दुश्मन कहा जाता था. केरोलीन को डेट करना शुरू करने के बाद स्कारपा ने कई बार सोशल मीडिया पर खुलेआम काका को अपना दुश्मन कहा था अलग-अलग तरह से उन्हें ट्रोल भी किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...