नए अवतार में नजर आए धोनी

स्पोर्ट्सनए अवतार में नजर आए धोनी

Date:


नए अवतार में नजर आए धोनी

नई दिल्‍ली। पिछले साल हुए वर्ल्‍ड कप के बाद से ही एमएस धोनी क्रिकेट से दूर हैं, मगर अब फैंस का इंतजार खत्‍म होने वाला है. अगले महीने यूएई में होने वाले आईपीएल में धोनी मैदान पर नजर आएंगे. हालांकि धोनी ने इस साल मैदान पर वापसी भी कर ली थी और 29 मार्च से होने वाले आईपीएल की तैयारियों में जुट गए थे, मगर कोरोना के कारण आईपीएल को टाल दिया गया और इससे धोनी को प्रतिस्‍पर्धी मुकाबले में देखने की फैंस की चाहत भी अधूरी रह गई. मगर अब फैंस की यह इच्‍छा जल्‍द ही पूरी होने वाली है. 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन आयोजित हो सकता है और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 15 अगस्‍त से पहले पहले यूएई में अपना कैंप लगा सकती है. यूएई रवाना होने से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया. नए लुक में धोनी हेयर कट और शेव के साथ नजर आए. लॉकडाउन में धोनी अक्‍सर अपने नए लुक में नजर आते हैं.

चेन्‍नई टीम को अधिक समय की जरूरत
दरअसल चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में ज्‍यादातर खिलाड़ी 30 से अधिक हैं और उन्‍हें निश्चित रूप से बाकी टीमों की तुलना में मैच फिटनेस हासिल करने के लिए अधिक समय की जरूरत है. सीएसके के तीन खिलाड़ी एमएस धोनी, सुरेश रैना और हरभजन सिंह करीब सालभर से प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. इसी वजह से टीम बाकी सभी टीमों के मुकाबले पहले अभ्‍यास शुरू करना चाहती है.

खाली स्‍टेडियम में नहीं होंगा आईपीएल
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल खाली स्‍टेडियम में नहीं होगा. एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वो आईपीएल के दौरान स्टेडियम को 50 फीसदी दर्शकों के साथ भर सकते हैं. एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सचिव मुबाशशिर उस्मानी ने शुक्रवार को कहा कि अगर सरकार मंजूरी देती है तो वे संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में स्टेडियमों को 30 से 50 प्रतिशत तक दर्शकों से भरना चाहेंगे. बता दें आईपीएल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा जिसकी क्षमता 25 हजार दर्शकों की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related