कप्तान मनप्रीत समेत हॉकी इंडिया के पांच खिलाडी कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्सकप्तान मनप्रीत समेत हॉकी इंडिया के पांच खिलाडी कोरोना पॉजिटिव

Date:


कप्तान मनप्रीत समेत हॉकी इंडिया के पांच खिलाडी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 5 खिलाड़ियों को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया। ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिए पहुंचे थे। बाद में पता चला कि गोलकीपर कृष्णा बी पाठक भी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट के बारे में राज्य सरकार ने जानकारी दी।

साईं ने जारी की रिलीज़
साई के अनुसार, ‘साई ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है। पॉजिटिव आए इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरु पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा।’

पहले हुआ था एंटीजेन टेस्ट
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘सभी 5 खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में नेगेटिव पाया गया था। लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों के साथ गुरुवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये 5 कोविड-19 पॉजिटिव निकले।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...