दो साल बाद फिर आमने-सामने सेरेना-वीनस

स्पोर्ट्सदो साल बाद फिर आमने-सामने सेरेना-वीनस

Date:


दो साल बाद फिर आमने-सामने सेरेना-वीनस

न्यूयॉर्क। 6 महीने के लंबे ब्रेक के बाद सेरेना विलियम्स ने टॉप सीड ओपन से टेनिस में वापसी की है. पहले राउंड में सेरेना ने हमवतन बनार्डा पेरा को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया. दूसरे राउंड में उनके सामने उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स होंगी. इस मुकाबले को लेकर वीनस भी काफी उत्साहित हैं.
वीनस के सामने टूर्नामेंट के पहले राउंड में विक्टोरियो अजारेंका थीं. सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अजारेंका को वीनस ने 80 मिनट में 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया. इसी के साथ अजारेंका पर उन्होंने अपनी छठी जीत दर्ज की. वीनस के सामने अब 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता उनकी बहन सेरेना होंगी.

लय में लौटकर खुश हैं सेरेना
सेरेना विलियम्स लंबे समय से कोर्ट से दूर हैं. उन्होंने अपना पिछला मैच फरवरी में फेड कप टूर्नामेंट में खेला था. तब उन्हें लातविया की अनसतासिजा सेवेसतोवा ने हराया था. पहले राउंड में जीत के बाद सेरेना ने कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो मैं काफी अच्छी प्रैक्टिस कर रही थी. लेकिन यहां मुझे लय हासिल नहीं हो पा रही थी. इसके बाद मैंने खुद से कहा सेरेना जैसा प्रैक्टिस में खेल रही थी, वैसा ही यहां भी खेलो. मुझे विश्वास था कि अगर मैंने हिम्मत नहीं हारी तो नतीजा बेहतर आएगा.


मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के साथ खेलना चाहती हूं. मुझे लगता कि सेरेना के खिलाफ खेलने की मेरी ख्वाहिश पूरी हो गई.- वीनस विलियम्स

आमने-सामने

  • 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं सेरेना
  • 7 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं वीनस
  • 30 मैच दोनों बहनों के बीच हो चुके हैं.
  • 18 मैच में सेरेना ने जीत दर्ज की.
  • 12 मैच वीनस विलियम्स ने जीते.
  • 2018 में इससे पहले दोनों के बीच मैच हुआ था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related