नई दिल्ली। फुटबॉल जगह के दो दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोन मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए एक साथ खेल सकते हैं. अभी रोनाल्डो इटली के क्लब जुवेंटस के लिए खेलते हैं जबकि मेसी बार्सिलोना के साथ मैदान पर उतरते हैं. एक स्पेनिश रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ट्रांसफर विंडो के तहत बार्सिलोना में आ सकते हैं और यह इस सत्र का सबसे बड़ा ट्रांसफर हो सकता है.
जुवेंटस बेचेगा रोनाल्डो को
रोनाल्डो ने बाॢसलोना के चिर प्रतिद्वंद्वीं क्लब रीयल मैड्रिड के साथ नौ सत्र तक खेला है. इसके बाद जुवेंटस ने उन्हेंं अपने क्लब में शामिल किया. अब खबर है कि इस स्टार खिलाड़ी को इटालियन क्लब ने बेचने का फैसला किया है. जुवेंटस ने रोनाल्डो को दो सत्र पहले ही खरीदा था. खबर है कि क्लब अपने खर्चों में कटौती के कारण अपने सबसे महंगे खिलाड़ी रोनाल्डो को बेचना चाहती है. रोनाल्डो का वेतन 28 मिलियन पाउंड यानी करीब 24 करोड़ रुपये है.
रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि जुवेंटस ने रोनाल्डो को बेचने का फैसला किया है और इसके लिए उसने बार्सिलोना सहित यूरोप के कई बड़े क्लबों को प्रस्ताव दे रहा है. क्लब का कहना है कि अब वह रोनाल्डो को वेतन देने में सक्षम नहीं है और इसी वजह से वह उन्हेंं बेचना चाहते हैं. बार्सिलोना ने भी रोनाल्डो को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन जुवेंटस के लिए एक समस्या यह भी है कि रोनाल्डो जितना वेतन लेते हैं, उसे देखते नहीं लगता कि क्लब इतनी आसानी से उन्हें बेच पाएगा. इतनी रकम के लिए किसी भी क्लब को भुगतान करने में मुश्किल होगी.

