ऋतुराज का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट

स्पोर्ट्सऋतुराज का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट

Date:


ऋतुराज का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को यूएई में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन अब वह ठीक होकर टीम बायो सिक्योर बबल (खिलाडिय़ों को खेलने के लिए बनाए गए नियमों के तहत सुरक्षित वातावरण) में वापसी कर चुके हैं. दीपक के एक दिन बात रुतुराज का टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन वह अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं.

नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले
चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप का मच गया था, लेकिन अब सबकुछ ठीक है. पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोग ठीक हैं और टीम के साथ जुड़ चुके हैं. रविवार को टीम की तरफ से बताया गया कि ऋतुराज को वापसी में वक्त लगेगा और शायद शुरुआती मुकाबलों में भी ना खेल पाएं.

फॉलो करेंगे प्रोटोकाल
रविवार को सीएसके के कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाशन ने कहा, ऋतुराज को प्रोटोकॉल के मुताबिक दो टेस्ट के गुजरना पड़ेगा, एक रविवार और एक दिन बाद सोमवार दूसरा टेस्ट कराया जाएगा. अगर दोनों टेस्ट निगेटिव आते हैं तो वह टीम के होटल में बबल में वापस लौट सकते हैं. टीम के जिन स्टाफ को कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाया गया है वे वापस से सामान्य जीवन में लौट चुके हैं. वे टीम बबल में वापसी कर चुके हैं.

रैना के थे विकल्प
अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के टूर्नामेंट से हटने के बाद ऋतुराज को उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था. भारत-ए टीम के नियमित खिलाड़ी बन चुके रुतुराज ने पिछले दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. चेन्नई की टीम को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. 19 सितंबर को यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related