स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी दमदार है. देखते हैं कौन किस पर भारी पड़ सकता है.
भाग्य बदलना चाहेगी आरसीबी
कोहली ने पिछले कुछ सेशंस में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पहली बार खिताब जीतने का उनका सपना तभी पूरा होगा जब टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करेगी. पहले से ही बड़े खिलाडिय़ों से भरी टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान आरोन फिंच के आने से बैटिंग और मजबूत हुई है. युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल से भी उम्मीदें काफी हैं. पिछले सेशन में आखिरी स्थान पर रहने वाली आरसीरबी की टीम इस सेशन में काफी बैलेंस्ड लग रही है, लेकिन उसका आकलन मैदान पर ही होगा. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से अहम होंगे, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, एडम जाम्पा और मोईन अली जैसे अनुभवी गेंदबाजो का साथ मिलेगा.
हैदराबाद की सलामी जोड़ी मजबूत
दूसरी तरफ , वार्नर ने तीन बार टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप हासिल की है और उनकी कप्तानी में टीम 2016 में चैंपियन बनी थी. वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक ओपनिंग पेयर्स में से एक हैं. पिछले सेशन की शानदार लय को वे यहां बरकरार रखना चाहेंगे. सनराइजर्स के पास केन विलियमसन, मनीष पांडे, मिशेल मार्श और फेबियन एलेन जैसे शानदार बल्लेबाज है. टीम की बॉलिंग यूनिट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और भुवनेश्वर कुमार पेस अटैक की अगुआई करेंगे, जहां उन्हें संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा. टीम में टी-20 के बेस्ट स्पिनर राशिद खान के अलावा आलराउंडर मोहम्मद नबी भी है जो कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शानदार लय में थे.
टीमें इस प्रकार हैैं
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मिशेल मार्श, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी.
आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.
हेड टू हेड
कुल मैच: 15
सनराइजर्स जीता: 08
आरसीबी जीता: 0602 मैच दोनों टीमों ने जीते हैैं पिछले 5 मैचों में से
01 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका
02 मैच जीते हैैं दोनों टीमों ने यूएई में खेले 5 मैचों में
03 मैचों में दोनों टीमों को यहां झेलनी पड़ी है हार

