IPL -13 खुद के प्रमोशन से हैरान हैैं कुर्रन

स्पोर्ट्सIPL -13 खुद के प्रमोशन से हैरान हैैं कुर्रन

Date:


IPL -13 खुद के प्रमोशन से हैरान हैैं कुर्रन

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन ने कहा है कि वह अबुधाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्हेंं अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से हैरान थे. टूर्नामेंट के पहले मैच में 22 साल के इस ऑलराउंडर ने सीएसके की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. चौथे विकेट के रूप में रवींंद्र जडेजा के आउट होने के बाद धोनी ने सभी को हैरान करते हुए कुर्रन को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा, जबकि टीम को 17 गेंद में 29 रन की जरूरत थी.

जीनियस हैं धोनी
कुर्रन ने मैच के बाद प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी के दौरान कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था कि मुझे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. वह (धोनी) जीनियस हैं और बेशक उन्होंने कुछ सोचकर ही ऐसा किया होगा. उन्होंने कहा कि हमने उस ओवर (18वें ओवर) को निशाना बनाया और मैं छक्का जडऩे या आउट होने की मानसिकता के साथ गया था. कभी-कभी यह काम कर जाता है और कभी नहीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related