केएल राहुल को मिली उपकप्तानी, वरुण चक्रवर्ती को मिला मौक़ा

स्पोर्ट्सकेएल राहुल को मिली उपकप्तानी, वरुण चक्रवर्ती को मिला मौक़ा

Date:


केएल राहुल को मिली उपकप्तानी, वरुण चक्रवर्ती को मिला मौक़ा

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीमों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: बीसीसीआई की की ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। केएल राहुल को वनडे और टी20 टीम का उप कप्तान चुना गया है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलने उनके देश जाना है।

रोहित शर्मा पर फैसला बाद में
तीनों फॉर्मेट से रोहित शर्मा को बाहर रखा है। आईपीएल में हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या नहीं, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की चोट पर नजर बनाए हुए है। साथ ही ऋषभ पंत को भी सीमित ओवरों की टीम में नहीं चुना गया है।

नवंबर से शुरू होगा दौरा
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवंबर से शुरू होगा, जिसका पूरा शेड्यूल आ चुका है। 27 नवंबर से शुरू होने वाले यह दौरा 19 जनवरी तक चलेगा। जिसमें भारतीय टीम तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। कोरोना वायरस की वजह से इस दौरे के रद्द होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी।

वनडे टीम:
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर/ उप कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

टी20 टीम:
विराट कोहली (कैप्टन), शिखर, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर/ उप कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत जसप्रीत मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।

टेस्ट टीम:
विराट कोहली (कैप्टन), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर, अजिंक्य (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बुमराह, मोहम्म शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, मोहम्मद सिराज।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...