RCB के पाड्डिकल ने आईपीएल में रचा इतिहास

स्पोर्ट्सRCB के पाड्डिकल ने आईपीएल में रचा इतिहास

Date:


RCB के पाड्डिकल ने आईपीएल में रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो गई है। शुक्रवार को एलिमिनटेर मुकाबले में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही एक बार फिर आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। आरसीबी की टीम लगातार 5 मुकाबले हार गई और यही वजह रही कि वो आगे का सफर तय करने में नाकाम रहे।

आरसीबी की टीम भले ही इस सीजन कुछ खास कमाल करने में नाकाम रही, लेकिन युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। पडिक्कल ने कई अहम मौकों पर टीम के लिए रन बनाए। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में पडिक्कल का अहम योगदान रहा है। अपनी दमदार बल्लेबाजी के कारण देवदत्त पाड्डिकल डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये हैं।

देवदत्त पडिक्कल से पहले किसी भी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने अपने पहले आईपीएल सीजन में इतने रन नहीं बनाए थे। देवदत्त पाड्डिकल ने इस सीजन आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मैच में 31.53 की औसत और 124.50 की स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 51 चौके और 8 छक्के लगाते हुए 5 अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related