बार्सीलोना की बेटिस पर जीत, मेस्सी के दो गोल

स्पोर्ट्सबार्सीलोना की बेटिस पर जीत, मेस्सी के दो गोल

Date:


बार्सीलोना की बेटिस पर जीत, मेस्सी के दो गोल

बार्सीलोना: स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के दो गोल की बदौलत बार्सीलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल बेटिस को 5-2 से हराकर चार मैचों के बाद जीत दर्ज की। मैच के दौरान बार्सीलोना के उभरते हुए खिलाड़ी अंसू फाती हालांकि चोटिल हो गए।

बार्सीलोना ने पहले हाफ में मेस्सी को आराम दिया था क्योंकि इस स्टार खिलाड़ी ने महसूस किया कि बुधवार को चैंपियन्स लीग में डाइनेमो कीव के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद उन्हें उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है। एक साल से भी अधिक समय में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में यह मेस्सी का पहला लीग मैच था।

इस बीच जाओ फेलिक्स के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने केडीज के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई। बार्सीलोना की टीम अभी आठवें स्थान पर चल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...