आईपीएल फाइनल: मुंबई और दिल्ली में होगा महासंग्राम

स्पोर्ट्सआईपीएल फाइनल: मुंबई और दिल्ली में होगा महासंग्राम

Date:


आईपीएल फाइनल: मुंबई और दिल्ली में होगा महासंग्राम

दुबई: विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस और अपना मनोबल वापिस हासिल कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में महासंग्राम होगा।

आईपीएल की तालिका में मुंबई और दिल्ली क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं और अब इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होने जा रहा है। छठी बार फाइनल खेल रही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की नजरें पांचवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी तो वहीं पहली बार में फ़ाइनल में पहुंची दिल्ली इस टूर्नामेंट में नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल करना चाहेगी।

निश्चित रूप से फाइनल में टक्कर नहीं महासंग्राम होगा क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली पहली बार खिताब जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंकना चाहेगी। मुंबई अपने अब तक के प्रदर्शन से दावेदार रहेगी लेकिन उसके लिए दिल्ली को हल्के में लेना भूल हो सकती है क्योंकि दिल्ली ने रविवार को क्वालीफायर दो में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी था। दिल्ली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्दा प्रदर्शन कर पहली बार खिताब जीतने के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।

मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से 57 रन से शिकस्त दी थी। मुंबई के 200 रन के जवाब में दिल्ली की टीम लड़खड़ाते हुए 143 रन बना पायी थी लेकिन अब जो टीम फाइनल में उतरने जा रही है उसमें एक नया आत्मविश्वास आ चुका है और वह मुंबई को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...