बाबर आज़म पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

स्पोर्ट्सबाबर आज़म पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Date:


बाबर आज़म पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर एक महिला ने बड़ा आरोप लगाया है। बाबर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस महिला ने 10 साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह और बाबर स्कूल के दोस्त हैं और क्रिकेटर ने 2010 में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने टि्वटर हैंडल से इस महिला की प्रेस कॉन्फ्रेस की वीडियो पोस्ट की है।

10 साल तक हवस का शिकार बनाने का आरोप
वीडियो में महिला खुद के लिए इंसाफ मांगती दिखाई पड़ रही है। महिला वीडियो में कहती हैं कि बाबर ने 10 साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में बाबर का साथ दिया और उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की। लेकिन अपना काम निकल जाने के बाद बाबर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं बाबर ने महिला को पुलिस में जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

स्कूल के दोस्त थे दोनों
महिला ने बताया, मैं बाबर आजम को स्कूल के दिनों से जानती हूं और हम अच्छे दोस्त थे। साल 2010 में बाबर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन हमारे घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए बाबर साल 2011 में मुझे भगाकर ले गए। उन्होंने मुझे अलग अलग जगहों पर रखा। मगर बाद में उन्होंने मुझसे शादी का अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान मैं प्रेंग्नेंट भी हो गई थी। फिलहाल इन आरोपों को लेकर बाबर आजम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कई बयान नहीं आया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...