युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की पहले टेस्ट से बाहर, कार्तिक त्यागी का लगा बाउंसर

स्पोर्ट्सयुवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की पहले टेस्ट से बाहर, कार्तिक त्यागी का लगा...

Date:


युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की पहले टेस्ट से बाहर, कार्तिक त्यागी का लगा बाउंसर

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की चोट के कारण इस मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। विल पुकोवस्की और वॉर्नर के पहले टेस्ट में नहीं खेलने पर मार्कस हैरिस को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

चार मैचों की इस सीरीज से पहले दोनों ही टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पहले अभ्यास मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उनकी गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की कार्तिक त्यागी की एक गेंद खेलकर जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए।

अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की बाउंसर उनकी हेलमेट में लगी। इस वजह से वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर की जगह टीम उनसे ओपनिंग करा सकती थी। लेकिन उनकी इंजरी की वजह से अबव ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

उम्मीद की जा रही है कि रोहित अगले दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगें। वह सिडनी (पिछले 7 से 11 जनवरी) और ब्रिसबेन (15 जनवरी से 19 जनवरी) में होने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए अभ्यास करने से पहले 14 दिनों तक वहां पृथकवास में रहेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...