Weather Alert: हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेशWeather Alert: हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी की रफ्तार से...

Date:

मेरठ। दो दिन हुई बारिश में पारा सात डिग्री तक गिर गया है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। आज बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में तेज रफ्तार हवाओं और के साथ हल्की मध्यम बारिश के अलर्ट जारी किया है। आने वाले गुरुवार 26 मई को प्रदेश में शुष्कता का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज और चमक की चेतावनी जारी की है। अभी आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 28 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में  गरज और धूल भरी आधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान सामान्य रहेगा। हवा की गति तेज रहने की संभावना जताई हैं।

Also raed: लखनऊ में नज़ाकत से हुई बारिश, नफीस हुआ मौसम

गत मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान उरई में 38 डिग्री सेल्सियस, कानपुर,बलिया में 35 डिग्री और वाराणसी में 36 डिग्री पर दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश में सबसे कम तापमान मेरठ में 17.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि इटावा में 18.7 डिग्री और शाहजहांपुर में 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने बरेली,रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी, श्रावस्ती,  बहराइच, बलरामपुर,गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया,  महाराजगंज, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर,वाराणसी, प्रयागराज,  जौनपुर, कौशांबी,प्रतापगढ़, रायबरेली, चित्रकूट, बांदा,  अमेठी, हमीरपुर,फतेहपुर और महोबा में बूंदाबांदी से हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

Also raed: Ghaziabad News: गजब! सब्जी मंडी से चोरों ने उड़ा दिए 12 बोरे नींबू, आढ़ती पहुंचा थाने

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...