नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर को मिली टेस्ट कैप

स्पोर्ट्सनटराजन, वॉशिंगटन सुंदर को मिली टेस्ट कैप

Date:


नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर को मिली टेस्ट कैप

ब्रिस्बेन: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम में चार बदलाव करते हुए टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। वहीं तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है।

टीम इंडिया के खेमे में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला रवींद्र जडेजा चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। सिडनी टेस्ट के नायक रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं।

ऐसा 59 साल बाद देखने को मिला है, जब भारत ने एक सीरीज में 19 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा। इससे पहले 1961-61 में इतने खिलाड़ियों को एक ही शृंखला में खेलने का मौका मिला था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...