सिराज की जगह इशांत को खिलाने पर गंभीर भड़के

स्पोर्ट्ससिराज की जगह इशांत को खिलाने पर गंभीर भड़के

Date:


सिराज की जगह इशांत को खिलाने पर गंभीर भड़के

नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने अभी तक भारत को चेन्नई टेस्ट में पूरी टक्कर दी है। वे जज्बा दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि भारत के लिए यह सीरीज जीत थाल में परोसकर नहीं मिलेगी। ऐसा लगता है श्रीलंका में खेलकर इंग्लैंड के पास अधिक साफ नजरिया आया है। उनको पता है कि भारत में कैसे खूंटा गाड़ना होगा। फिलहाल वे ऐसी जल्दी में नहीं दिख रहे मानो भारत में टेस्ट सीरीज का यह पहला मैच हो। बल्कि ऐसा ही लग रहा है कि यह एशिया दौरे पर उनका तीसरा टेस्ट है जहां शुरुआती दो टेस्ट वे जीत चुके हैं।

इस बीच भारत ने जो टीम घोषित की है उसमें कुलदीप यादव की जगह पर शाहबाज नदीम के आने से कई लोगों को नाराज किया है। पेस अटैक में ईशांत शर्मा की वापसी हुई है लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ईशांत को पहले टेस्ट में लिए जाने से खुश नहीं हैं। गंभीर का कहना है कि ईशांत की जगह पर फॉर्म में मौजूद मोहम्मद सिराज को लेना चाहिए था। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में खूब नाम कमाया था जिसमें सबसे अधिक चर्चित उनका गाबा में लगाया गया पंजा था जिसके चलते कंगारू टीम चौथी पारी में 300 के नीचे आउट हो गई थी।

गंभीर ने कहा है कि वे तो सिराज को ही ईशांत से ऊपर रखते। क्या गंभीर की नजरों में ईशांत अचानक युवा सिराज से नीचे हो गए?

इसके पीछे गंभीर ने तर्क दिया है कि ईशांत के साथ एकमात्र दिक्कत फिलहाल यही है कि उन्होंने बहुत लंबे समय से लाल गेंद क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में तीसरे सीमर की उपस्थिति में ईशांत के लिए यह मुश्किल होगा कि वे दिन में 16-17 ओवर गेंदबाजी कर सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...