रावलपिंडी टेस्ट: एनरिक नटजे के पांच विकेट, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका

स्पोर्ट्सरावलपिंडी टेस्ट: एनरिक नटजे के पांच विकेट, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका

Date:


रावलपिंडी टेस्ट: एनरिक नटजे के पांच विकेट, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका

रावलपिंडी: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी शिकंजा कस लिया. फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) के लगातार दूसरी अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान (Pakistan) ने पहली पारी में 272 रन बनाए. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का टॉप ऑर्डर चरमरा गय. इससे दूसरे दिन के स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 106 रन था. दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान से 166 रन से पीछे है. श्रृंखला ड्रॉ कराने के लिये दक्षिण अफ्रीका का मैच जीतना जरूरी है. कराची में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को जीत मिली थी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (29 रन देकर दो विकेट) ने लगातार गेंदों पर दो विकेट और अशरफ ने फाफ डु प्लेसी (17) का विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए. भारत में शादी करने वाले हसन ने चाय ब्रेक से पहले अंतिम ओवर में डीन एल्गर (15 रन) को और फिर रैसी वान डर डुसें को अगली गेंद पर बोल्ड किया.

पिछले हफ्ते कराची में 34 साल की उम्र में पदार्पण टेस्ट में सात विकेट चटकाने वाले बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली (19 रन देकर एक विकेट) ने एडन मार्करम (32) के रूप में अहम विकेट लिया. स्टंप तक तेम्बा बावुमा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. कप्तान क्विंटन डि कॉक ने यासिर शाह पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई. वह 11 गेंद में 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. इससे पहले एनरिख नॉर्खिया ने 56 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. इससे पाकिस्तानी टीम चाय से आधा घंटा पहले सिमट गई.

पाकिस्तान के निचले क्रम में 7वें के बल्लेबाज अशरफ ने नाबाद 78 रन (12 चौके) बनाए. वह टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. इसके बाद नॉर्खिया ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में पाकिस्तानी पारी खत्म कर दी. नॉर्खिया ने अपने 10वें टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया. उन्होंने पहले सत्र में दो विकेट चटकाए जिसमें बाबर आजम को दिन की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान ने सुबह तीन विकेट पर 145 रन से खेलना शुरू किया. बाबर अपने कल के 77 रन में एक भी रन नहीं जोड़ पाए. हालांकि उन्होंने गुरुवार को पहले दिन फवाद आलम के साथ पाकिस्तानी पारी को तीन विकेट से 22 रन के स्कोर से उबरने में मदद की.

आलम (45) को तेम्बा बावुमा ने सीधा थ्रो फेंककर रन आउट किया. अशरफ ने फिर रन जुटाने की जिम्मेदारी संभालते हुए मोहम्मद रिजवान (18) के साथ 41 रन की भागीदारी निभाई. अशरफ ने 97 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने अपने आठवें टेस्ट में चौथा अर्धशतक बनाया. अशरफ इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज (90 रन देकर तीन विकेट) की पगबाधा की अपील पर टीवी रैफरल पर बचे. पाकिस्तान दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. उसने कराची में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related