मिशेल स्टार्क ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस लिया

स्पोर्ट्समिशेल स्टार्क ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस लिया

Date:


मिशेल स्टार्क ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस लिया

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर कई बड़ी-बड़ी फ्रेंचाइजियों की निगाहें थी। लेकिन नीलामी से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। मिशेल स्टार्क के इस फैसले ने कई टीमों के प्लान को बिगाड़ दिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम मिशेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार थी। यही वजह थी कि उसने अपने कई विदेशी खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला किया है लेकिन बांग्लादेश के दागी आलराउंडर शाकिब अल हसन और भारत के एस श्रीसंत पंजीकरण करवाने वाले 1097 खिलाड़ियों में शामिल हैं। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी नीलामी के लिये पंजीकरण करवाया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा है। भारत के 814 और विदेशों के 283 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें वेस्टइंडीज के 56, आस्ट्रेलिया के 42 और दक्षिण अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल में आखिरी बार 2015 में खेलने वाले स्टार्क फिर से इस टी20 लीग में नहीं दिखेंगे जबकि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शतक जड़ने वाले रूट ने लगातार दूसरी बार पंजीकरण नहीं करवाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related