इंडियन सुपर लीग: ओडिशा को मिली 10वीं हार

स्पोर्ट्सइंडियन सुपर लीग: ओडिशा को मिली 10वीं हार

Date:


इंडियन सुपर लीग: ओडिशा को मिली 10वीं हार

गोवा: पहले हाफ में किए गए तीन गोलों की बदौलत नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने रविवार को वॉस्को तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-1 से हरा दिया।

नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए लुइस मचाडो (नौवें और 24वें मिनट) और देशोर्न ब्राउन सीनियर (19वें मिनट) स्कोरर रहे। ओडिशा के लिए ब्रैडन इनमैन (45वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

सीजन की छठी जीत के बाद नॉर्थईस्ट युनाइटेड के 17 मैचों 26 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में पांचवें से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम पिछले सात मैचों से अजेय है।

ओडिशा को 17 मैचों में 10वीं बार हार झेलनी पड़ी है और टीम नौ अंकों के साथ सबसे नीचे 11वें नंबर पर है।

संदीप कुमार, राहुल ने किया टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालिफाई

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी और ओडिशा के बीच पहले हाफ में गोलों की बारिश देखने को मिली। इस हाफ में नॉर्थईस्ट ने तीन और ओडिशा ने एक गोल दागा।

हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और टीम ने पहले ही हाफ में गोलों की बारिश करते हुए 3-0 की विशाल बढ़त बना ली। लुइस मचाडो ने पहले 10 मिनट में ही हाईलैंडर्स को 1-0 से आगे कर दिया। पुर्तगाल के फॉरवर्ड मचाडो ने यह गोल नौवें मिनट में आशुतोष मेहता के असिस्ट पर किया।

नॉर्थईस्ट ने खाता खोलने के 10 मिनट बाद ही अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। हाईलैंडर्स के लिए उसका दूसरा गोल देशोर्न ब्राउन सीनियर ने फेडरिको गालेगो के असिस्ट पर 19वें मिनट में किया। इस गोल के बाद मचाडो ने भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 24वें मिनट में ही नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 3-0 की मजबूत लीड दिला दी।

मैच में तीन गोल करने के बाद नॉर्थईस्ट काफी आक्रामक होकर खेल रही थी। उधर ओडिशा के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होता दिख रहा था, लेकिन टीम ने 45वें मिनट में जाकर अपना खाता खोल लिया। ओडिशा के लिए यह गोल ब्रैडन इनमैन ने किया। इसके बावजूद नॉर्थईस्ट ने हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त को कायम रखा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...