Saharanpur News Today: खनन माफिया Haji Iqbal उर्फ बाला गैंग का एक और शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशSaharanpur News Today: खनन माफिया Haji Iqbal उर्फ बाला गैंग का एक...

Date:

सहारनपुर। चर्चित खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला गैंग पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। अब खनन माफिया हाजी इकबार गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गया अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट व क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल पर्यवेक्षण व थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे थाना बेहट पुलिस ने थाना बेहट पर खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला गैंग के सदस्य राशिद पुत्र शकील निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर हाल निवासी ग्राम शाहपुर गाडा थाना मिर्जापुर को मुखबिर की सूचना पर आज शाहपुर गाडा तिराहा थाना मिर्जापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Read also: Youth Lost In Hookah Smoke: हुक्के के धुंए में खोई जवानी, तंबाकू के आदी बने टीनेजर

अभियुक्त राशिद जनपद के खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर के गैंग का सदस्य है, जो विभिन्न मामलों में पंजीकृत मुकदमों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त राशिद से पूछताछ की  जा  रही हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल सोनू तोमर व रंजीत कुमार शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related