चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में छोड़े तबाही के निशान

फीचर्डचक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में छोड़े तबाही के निशान

Date:


चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में छोड़े तबाही के निशान

पुड्डचेरी: चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचायी है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये हैं। चक्रवाती तूफान बुधवार की रात तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला के मरक्कनम के पार गया। पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

कोई जनहानि नहीं
उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।

बिजली आपूर्ति बहाल
पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुयी थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। चक्रवात के मद्देनजर जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उचित एहतियाती कदम उठाए गए थे। पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे| इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायणसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...