टेस्ट सीरीज और IPL के शेड्यूल के बीच टकराव से केन विलियम्सन चिंतित

स्पोर्ट्सटेस्ट सीरीज और IPL के शेड्यूल के बीच टकराव से केन विलियम्सन...

Date:


टेस्ट सीरीज और IPL के शेड्यूल के बीच टकराव से केन विलियम्सन चिंतित

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने आईपीएल और न्यूजीलैंड के इंग्लैंड टेस्ट दौरे के एक ही समय पर होने को लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल आईपीएल में न्यूजीलैंड के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं, ऐसे में इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के समय आईपीएल के आयोजन को लेकर विलियम्सन चिंतित है। केन विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन भी आईपीएल का हिस्सा है। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट नीति के तहत ये खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में खेलने के स्वतंत्र है, लिहाजा ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे।

दरअसल जून माह की शुरुआत में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन 18 जून को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम जरूर अच्छी लय में नजर आना चाहती है। हालांकि अभी आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते तक आईपीएल का समापन हो सकता है, लिहाजा संभावना है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी क्वारेंटीन की शर्तों के चलते टेस्ट सीरीज का हिस्सा ना बन पाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...