पिंक बॉल टेस्ट: इंग्लैंड 112 रन पर ढेर, अक्षर ने लगाया छक्का

स्पोर्ट्सपिंक बॉल टेस्ट: इंग्लैंड 112 रन पर ढेर, अक्षर ने लगाया छक्का

Date:


पिंक बॉल टेस्ट: इंग्लैंड 112 रन पर ढेर, अक्षर ने लगाया छक्का

अहमदाबाद: भारतीय स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त के मकसद के साथ तीसरे पिंक बॉल टेस्ट में उतरे इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर ढेर कर दिया।

भारत ने इसके जवाब में ओपनर राेहित शर्मा नाबाद (57) के शानदार अर्धशतक से 33 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड के 112 के स्कोर से 13 रन पीछे है।

भारत के पास अब इस मैच में बढ़त बनाने और मैच पर अपना शिकंजा कसने का शानदार मौका है। भारत की पहली पारी में शुभमण गिल 11, चेतेश्वर पुजारा शून्य और कप्तान विराट कोहली 27 रन बना कर आउट हुए। विराट का विकेट दिन के आखिरी ओवरों में गिरा। रोहित शर्मा ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदें खेल कर 57 रन बनाए और पारी में नौ चौके लगाए।

अक्षर और अश्विन ने मैच के पहले दिन के पहले सत्र में ही इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। लेफ्टस्पिन गेंदबाज अक्षर ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिन गेंदबाज अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। एक विकेट तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के खाते में गया, जिनका यह 100वां टेस्ट है। इंग्लैंड की पारी में सलामी बल्लेबाज जैक क्राली ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। कप्तान जो रुट भी मात्र 17 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

अपने दूसरे ही टेस्ट में अक्षर ने दूसरी बार पांच विकेट लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं अश्विन तीन विकेट लेने के साथ ही अपने 400 टेस्ट विकेट पूरी करने के और करीब आ गए हैं। अश्विन अब तक 397 टेस्ट विकेट ले चुके हैं। अक्षर और अश्विन के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने पिंक बॉल टेस्ट में स्पिन गेंदबाजी को लेकर लगाई जा रही उन सभी अटकलों को भी दूर किया, जिसमें पिंक बॉल टेस्ट में तेज गेंदबाजी को स्पिन गेंदबाजी से अधिक प्रभावी बताया जा रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...