वनडे इंटरनेशनल में क्रुणाल का ड्रीम डेब्यू

स्पोर्ट्सवनडे इंटरनेशनल में क्रुणाल का ड्रीम डेब्यू

Date:


वनडे इंटरनेशनल में क्रुणाल का ड्रीम डेब्यू

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 317 रन बनाने का काम किया। भारतीय टीम के लिये आज सभी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले रोहित शर्मा (28) और शिखर धवन (98) ने शानदार शुरुआत की, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली (56) ने अपने अर्धशतक से पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि बीच के ओवर्स में इंग्लिश गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई और जल्दी-जल्दी 3 विकेट हासिल किये।

हालांकि भारतीय टीम के लिये केएल राहुल (62) और क्रुणाल पांड्या (58) ने आखिरी 10 ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिये 112 रन जोड़ने का काम किया और टीम का स्कोर 317 तक पहुंचाया। वहीं भारत के लिये आज अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले क्रुणाल पांड्या ने शानदार पारी खेलते हुए ड्रीम डेब्यू किया।

क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू मैच में महज 25 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली और वनडे क्रिकेट के 31 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।

वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के जॉन मॉरिस का नाम था जिन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर डेब्यू करते हुए 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया है। इसके साथ ही क्रुणाल पांड्या ने वनडे क्रिकेट में 7वें नंबर पर डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...

इंदौर इमामबाड़ा विवाद: हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, शहर में कड़ी सुरक्षा

इंदौर में सरकारी इमामबाड़े और ताजिया रखने को लेकर...