किसानों की नहीं अडानी-अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार: राहुल गाँधी

फीचर्डकिसानों की नहीं अडानी-अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार: राहुल गाँधी

Date:


किसानों की नहीं अडानी-अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार: राहुल गाँधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और किसान की आय दोगुना करने का वादा भूल कर अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपतियों की आय बढ़ाने में लगी है।

वादा था किसानों की आय बढ़ाने का
श्री गांधी ने कहा, “वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अदानी-अंबानी की। जो काले कृषि क़ानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या ख़ाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे। अब होगी।”

मन की बात में षड्यंत्र कर रहे हैं मोदी
बाद में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आज कृषि विरोधी इन काले कानूनो को सही बता कर षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसानों के हित में इन तीनों कानूनों को तत्काल वापस लेने की घोषणा करनी चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...