पांच महीने बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगाया पंजा

स्पोर्ट्सपांच महीने बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगाया पंजा

Date:


पांच महीने बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगाया पंजा

सॉउथम्पटन: इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं बीते हैं और उन्हें एक एक विकेट हासिल करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा है. आखिरकार 5 महीने, 5 पारियों और 80 से ज्यादा ओवरों के बाद उनका ये इंतजार खत्म हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन रविवार 6 जून को ब्रॉड ने टॉम लैथम को दूसरी पारी में एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना ये इंतजार खत्म किया.

इंग्लैंड के लिए 146 टेस्ट मैचों में 517 विकेट झटक चुके स्टुअर्ट ब्रॉड को इस विकेट के लिए 5 महीने और 6 पारियों का इंतजार करना पड़ा. लैथम का विकेट हासिल करने से पहले ब्रॉड का आखिरी टेस्ट विकेट जनवरी में श्रीलंका दौरे पर गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज का था. उस पारी में ब्रॉड ने 3 विकेट हासिल किए थे. हालांकि, उसके बाद दूसरी पारी में वह खाली हाथ रहे और फिर भारत दौरे में दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की. यहां भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

लॉर्ड्स टेस्ट में भी ब्रॉड को तुरंत विकेट नहीं मिला. पहली पारी में उन्होंने 27 ओवर कराए और 79 रन खर्चे, लेकिन विकेट झोली में नहीं आया. दूसरी पारी में आखिल लैथम के विकेट के साथ ही ब्रॉड ने 5 महीने, 5 पारी और 81.3 ओवरों के बाद विकेटों का अपना सूखा खत्म किया. ये ब्रॉड के करियर का 518वां विकेट है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...