यूपी सहित सेंट्रल जोन की सात टीमों की जिम्मेदारी डॉ. युद्धवीर सिंह को मिली

स्पोर्ट्सयूपी सहित सेंट्रल जोन की सात टीमों की जिम्मेदारी डॉ. युद्धवीर सिंह...

Date:


यूपी सहित सेंट्रल जोन की सात टीमों की जिम्मेदारी डॉ. युद्धवीर सिंह को मिली

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट वर्किंग ग्रुप में किया शामिल

मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सचिव व मेरठ कॉलेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह को बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के लिए वर्किंग ग्रुप में शामिल किया है। यूपी के क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ उन पर अब सेंट्रल जोन की टीमों को मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी।

सेंट्रल जोन में यूपी सहित उत्तराखंड, रेलवे, विदर्भ, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ की सात टीमें है। बीसीसीआई ने पूरे देश को 5 जोन में बांटा है, जिसमें सेंट्रल जोन शामिल है। डॉ. युद्धवीर सिंह मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव व यूपीसीए में संयुक्त सचिव पद पर रह चुके हैं। 2015 में यूपीसीए संयुक्त सचिव नियुक्ति के बाद 3 साल ये पद संभाला। जबकि 2018 में उन्हें यूपीसीए सचिव बनाया गया। पिछले 3 साल से यूपीसीए सचिव पद पर रहकर यूपी की क्रिकेट को नई पहचान दी हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. युद्धवीर ने कहा हमेशा क्रिकेट प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाना ही लक्ष्य रहा है। आगे भी खिलाड़ियों के हित में पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। इस उपलब्धि मिलने पर बीसीसीआई पिच क्यूरेटर व भामाशाह पार्क इंचार्ज रविन्द्र चौहान, एमडीसीए अध्यक्ष जेके गुप्ता, सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, संयुक्त सचिव व कोच संजय रस्तौगी व खेल जगत के लोगों ने बधाई दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...