जॉनी बेयरस्टो मौजूदा समय के सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी: शोएब अख्तर

स्पोर्ट्सजॉनी बेयरस्टो मौजूदा समय के सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी: शोएब अख्तर

Date:


जॉनी बेयरस्टो मौजूदा समय के सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी: शोएब अख्तर

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और विवाद का नाता अक्सर एक-दूसरे के साथ ही चलता नजर आता है। फिर चाहें वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को लताड़ना हो, या फिर राजनीति से जुड़े विवादित बयान देना, पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के विकेटकपीर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लेकर ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है, जिस पर काफी विवाद हो सकता है। शोएब अख्तर का मानना है कि जॉनी बेयरस्टो मौजूदा समय के सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी हैं। क्रिकेटर से खेल विशेषज्ञ बने शोएब अख्तर का यह बयान इंग्लिश फैन, आलोचकों और विशेषज्ञों को पसंद नहीं आ रहा है।

जोस बटलर को सीमित ओवर्स प्रारूप का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है और उनकी गेंदों को आसानी से स्टेडियम के बाहर पहुंचाने की क्षमता विपक्षी टीम को अच्छा खासा सिरदर्द देती है। बटलर इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं और जेसन रॉय के साथ विस्फोटक शुरुआत देकर इंग्लैंड के खेलने का तरीका बदल दिया। शोएब अख्तर ने यह बयान स्पोर्टस क्रीड़ा के साथ बात करते हुए दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...