Uttar Pradesh Budget Session: संकल्पों की सिद्धि का है यह बजट: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशUttar Pradesh Budget Session: संकल्पों की सिद्धि का है यह बजट: सीएम...

Date:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपने दुसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है, प्रदेश के इतिहास के इस सबसे बड़े बजट अब मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि श्री सुरेश खन्ना द्वार पेश किया गया यह बजट प्रदेश की जनता के लिए खुशियों के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह जन-जन की समृद्धि और संकल्पों की सिद्धि का बजट है। 

Also Read : सबके लिए सौग़ात, योगी सरकार ने पेश किया 6 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

बजट प्रस्तुति के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से एक लोककल्याणपत्र जारी किया था जिसमें 130 घोषणाएं की थीं. इस बजट में उसमें से 97 संकल्पों को स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन योजनाओं के लिए बजट में 54 हजार 583 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Budget Session : सदन में भिड़े अखिलेश और केशव प्रसाद, बाप दादा तक पहुंची बात

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत अब दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में इस बात का प्रावधान किया गया है कि हर परिवार में से किसी एक व्यक्ति को रोज़गार या स्वरोज़गार से जोड़ा जाये। अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के हर युवा स्नातक और परास्नातक को टैबलेट देने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है. टैलेंटेड छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था भी सरकार की ओर से प्रस्तावित है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related