केजरीवाल घर में नज़रबंद, आम आदमी पार्टी का आरोप, पुलिस का इंकार

फीचर्डकेजरीवाल घर में नज़रबंद, आम आदमी पार्टी का आरोप, पुलिस का इंकार

Date:


केजरीवाल घर में नज़रबंद, आम आदमी पार्टी का आरोप, पुलिस का इंकार

नई दिल्ली: किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन दावों को खारिज किया है| पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री को नजरबंद नहीं किया गया है|

घर में ही नजरबंद
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया है और कल उनके सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही नज़रबंदी जैसे हालात बनाए गए हैं|

केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा नेता धरने पर
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद प्रवेश वर्मा और तीनों नगर निगम मेयर धरने पर बैठ गए हैं| आप का कहना था कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयरों को मुख्यमंत्री के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बिठा दिया है और इसका बहाना बनाकर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...