मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है मोदी सरकार: राहुल

फीचर्डमानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है मोदी सरकार: राहुल

Date:


मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है मोदी सरकार: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार किसी की नहीं सुन रही है और मनमानी कर मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है।

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।”

सत्ता की सनक
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और कहा कि वह आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा “इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे। लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...