देश का असली टुकड़े-टुकड़े गैंग भाजपा है: सुखबीर सिंह बादल

फीचर्डदेश का असली टुकड़े-टुकड़े गैंग भाजपा है: सुखबीर सिंह बादल

Date:


देश का असली टुकड़े-टुकड़े गैंग भाजपा है: सुखबीर सिंह बादल

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले तक मोदी सरकार की मज़बूत घातक रही शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी देश का असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। इसने राष्ट्रीय एकता को टुकड़ों में तोड़ दिया है, बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को उकसाया है और अब अपने सिख भाइयों के खिलाफ ऐसा षडयंत्र रच दिया है। भाजपा देशभक्ति वाले पंजाब को सांप्रदायिक ज्वाला में धकेल रही हैं।

हिंदुओं और सिखों को लड़ाने का आरोप
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी को ‘असली टुकड़े टुकड़े गैंग’ करार दिया और उस पर पंजाब में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने का आरोप लगाया।

‘अहंकारी रवैया’ मोदी सरकार
बादल ने कहा कि भाजपा को कृषि संबंधी कानूनों पर ‘अहंकारी रवैया’ छोड़कर किसानों की बात मान लेनी चाहिए। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भरे अंदाज में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर कोई केंद्र सरकार के पक्ष में बोलता है तो उसे ‘देश भक्त’ कहा जाता है और यदि वह उसके खिलाफ बोलता है तो उसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ कहा जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...