Prohibition on offering Namaz in Masjid: भाजपा को वोट देना मुस्लिम परिवार को पड़ा भारी, हुक्का-पानी किया बंद, मस्जिद में नमाज पढ़ने पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेशProhibition on offering Namaz in Masjid: भाजपा को वोट देना मुस्लिम परिवार...

Date:

बाराबंकी। जिले में एक मुस्लिम परिवार ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट किया जिसके चलते गांव वालों ने उन सभी का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। खास बात यह है कि इन सभी मामलों में ज़ुल्म करने वाले उनके आसपास के या परिवार के लोग ही हैं। इसी क्रम में नया मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है। जहां एक मुस्लिम परिवार का उसके गांव के बाकी मुसलमानों ने हुक्का-पानी बंद कर दिया है। यहां तक कि मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक के साथ लड़के की शादी में शामिल होने वालों पर 20 हजार का जुर्माना भी घोषित किया है।

Also read: सलमा बनाती है राधा की चुनरी, जन्माष्टमी पर मुस्लिम करते हैं भंडारा

ताजा मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रेरिया गांव से सामने आया है। यहां एक मुस्लिम परिवार को भाजपा को वोट देना इतना भारी पड़ गया कि ग्राम प्रधान सहित गांव के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। हद तो तब हो गई जब इस परिवार को गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने और उनकी दुकान से गांव वालों को सामान लेने से रोक दिया गया। ऐसे में गांव वालों के इस जुल्मों सितम से यह परिवार काफी परेशान हैं। परिवार में इसी महीने 31 तारीख को लड़के की शादी है। इनका लड़का सऊदी से घर आया है। लेकिन अब ग्राम प्रधान सहित गांव के लोग लड़के की शादी में शामिल न होने और शादी में गांव में टेंट न लगाने का फरमान सुना चुके हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के प्रधान समेत कुछ लोग उनकी एक जमीन को मदरसा के लिये देने का दबाव बना रहे हैं।

Also read: अब सामने आया भगवान कृष्ण का वंशज

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के प्रधान समेत बाकी ने कहा है कि अगर गांव में किसी ने भी उनके परिवार के लोगों से बात की, शादी में खाना खाया या कोई भी मतलब रखा तो उनको 20 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। साथ ही शादी में टेंट लगाने वालों, खाना बनाने वालों समेत बाकी लोगों को भी मना कर दिया है। इसके अलावा उनको मस्जिद में नमाज पढ़ने से भी रोका जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने कई साल पहले एक जमीन भी खरीदी थी, गांव के प्रधान समेत बाकी लोग उनपर दबाव बना रहे हैं कि हम वह जमीन मदरसा के लिये खाली कर दें। ऐसे में हम लोग काफी परेशान हैं।

वहीं गांव वालों के हुक्का-पानी बंद करने से परेशान परिवार का आरोप है कि उन लोगों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस आखिर क्यों मदद करें क्योंकि पुलिस तो ग्राम प्रधान से मिली हुई है। आखिर पुलिस ग्राम प्रधान से मिली नहीं होती तो परिवार को अब तक न्याय मिल गया होता और परिवार सकून से रह रहा होता। परिवार का आरोप है कि पुलिस उनपर जबरदस्ती सुलह का दबाव बना रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...