बुरा न मानो होली है…

आर्टिकल/इंटरव्यूबुरा न मानो होली है…

Date:


बुरा न मानो होली है…

बिज़नेस बाईटस स्पेशल

नरेन्द्र मोदी

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

कौन कहता है खत्म हो गया मोदी मैजिक
विपक्ष लाख करे हमारे हार पर चिक-चिक
ज्यादा दिमाग लगाया तो हो जाओगे सिक
सच पूछो तो हमारे पास है जीत की असल ट्रिक
तो बोलो सारा रारा…….

प्रियंका गांधी

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

चुनाव से पहले चलायी मनवाता की आंधी
सोचा था मेरे साथ है पूरी आधी आबादी
जमकर की मेहनत, भीड़ भी खूब उमड़ी
लड़की हूं, लड़ सकती हूं नाम है प्रियंका गांधी
तो बोलो सारा रारा…….

Read also: शहर की कहानी

योगी आदित्यनाथ

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

जीत ली यूपी की बाजी, चलेगा फिर बुलडोजर
हमारी रणनीति ने बना दिया पूरे विपक्ष को जोकर
22 में यूपी जीता है 24 में केन्द्र भी रहेंगे लेकर
आपको तो रहना बस ईवीएम का मुद्दा पकड़कर
तो बोलो सारा रारा…….

अखिलेश यादव

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

ढाई गुना सीटें बढ़ीं, डेढ़ गुना वोट प्रतिशत
कारगर साबित हुई हमारी राजनीतिक कसरत
22 में हुई है तो 24 में भी होगी हमारी बरक्कत
न तोड़ सकोगे हिम्मत जितनी भी लगा जो जुगत
तो बोलो सारा रारा…….

अरविंद केजरीवाल

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

हमें भी आता है चुनाव जीतने वाला जादू
पंजाब में देखो दंग रह गये चन्नी और सिद्धू
कांग्रेस और भाजपा वाले काटते रह गये कद्दू
अपना तो भगवंत मान बन गया सबका दद्दू
तो बोलो सारा रारा…….

Read also: सपनों का चुनाव

स्वामी प्रसाद मौर्या

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

न होती बेइमानी तो हम आते दो सौ तीन
इमानदारी होती तो दिखती हमारी जीत की सीन
हमको कहा है नेवला तो तुम भी हो जहरीले सांप
न यकीन हो जनता, तो देख लो बजाकर बीन
तो बोलो सारा रारा…….

अमित शाह

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

जो कहता हूं वो करके दिखा भी देता हूं
अपने लोगों को भी अचरज में डाल देता हूं
अंडर करेंट भी नहीं पकड़ पाता है मेरी गणित
विपक्षी खेमे में भी भ्रम का जाल फैला देता हूं
तो बोलो सारा रारा…….

केशव मौर्या

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

बड़ा सपना देखा था कि फिर गया पानी
खुली आंंख से देखता था जीत की कहानी
नहीं सीएम बना तो क्या डिप्टी ही रहने दो
बाबा के शाप ने याद दिला दी नानी
तो बोलो सारा रारा…….’

Read also: चुनिंदा चुनावी कथाएं

मायावती

बुरा न मानो होली है…
Illustration By Hasan Zaidi

सोशल इंजीनियरिंग की खिलाड़ी हूं
फिर उप्र. चुनाव में झेली करारी हार
एक सीट मिली और इज्जत तार-तार
जनता जनार्दन, 24 में तो बेड़ा करो पार
तो बोलो सारा रारा…….

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related