राहुल ने पूछा, भारत में कोविड टीकाकरण कब शुरू करेगी मोदी सरकार

फीचर्डराहुल ने पूछा, भारत में कोविड टीकाकरण कब शुरू करेगी मोदी सरकार

Date:


राहुल ने पूछा, भारत में कोविड टीकाकरण कब शुरू करेगी मोदी सरकार

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोविड महामारी का कहर रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक लाखों लोगो को यह टीका लग चुका है लेकिन हमारे यहां इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को लग चूका है टीका
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल किया कि दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को यह टीका लग चुका है इसलिए वह (पीएम मोदी) बताएं कि भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा।

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी से सवाल किया, “ दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी जी , बताएं भारत का नंबर कब आएगा।”

पोस्ट किया ग्राफ
इसके साथ ही उन्होंने एक ग्राफ भी पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि चीन में अब तक सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। दूसरे स्थान पर अमेरिका तथा ब्रिटेन के बाद चौथे स्थान पर रूस है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...