Fire In Atm: एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रुपये जलकर खाक फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों मौके पर

उत्तर प्रदेशFire In Atm: एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रुपये जलकर...

Date:

Fire In Atm: नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के भंगेल के मुख्य बाजार में स्थित एक बिल्डिंग में देर रात अचानक आग लग गई। इस बिल्डिंग में कई बैंकों के एटीएम और फाइनेंस कंपनी के दफ्तर थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दो एटीएम मशीनों को नुकसान पहुंचा है। जबकि अन्य एटीएम मशीन और फाइनेंस कंपनी के ऑफिस और आसपास के कई इमारतों को को बचा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है आग से होने वाले नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है जो एटीएम जला है उसमें लाखों रुपये थे।

Also read: सेना की कैंटीन में भीषण आग से तीन करोड़ का समान जलकर राख

फायर स्टेशन फेज-1 नोएडा एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि भंगेल के स्थित एटीएम बूथ में रात आग लगने की सूचना रात 12 बजे के करीब फायर स्टेशन को मिली थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन मौके पर पहुंचने आग की भयावहता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशन से भी फायर टेंडर मंगाए गए। चार फायर टेंडर की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

Also read: 24 घंटे में 104 आग की घटनाएं, दो महीने में जंगल में हुए 903 अग्निकांड

एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग ग्राउंड फर्स्ट एंड सेकंड फ्लोर लगे फ्लैश बोर्ड में लगी जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट ले लिया था। यहाँ फाइनेंस कंपनी और यूनियन बैंक का एटीएम, और अन्य बैंक के एटीएम थे जिन्हे नुक्सान पहुंचा है। अन्य को उनको बचा लिया गया है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि जिन एटीएम मशीनों में नुकसान हुआ है उसमें कितने पैसे थे। प्राथमिक जांच में शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बैक के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। वह घटना की जांच कर रहे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related