चीन ने डब्ल्यूएचओ टीम को प्रवेश की नहीं दी मंजूरी

फीचर्डचीन ने डब्ल्यूएचओ टीम को प्रवेश की नहीं दी मंजूरी

Date:


चीन ने डब्ल्यूएचओ टीम को प्रवेश की नहीं दी मंजूरी

टोक्यो: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम के सदस्यों को चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति के अध्ययन के लिये प्रवेश की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

WHO निराश
श्री टेड्रोस ने ट्वीट में कहा, “ आज हमें पता चला कि चीनी अधिकारियों ने अभी तक टीम के चीन दौरे के लिये अंतिम रूप से अनुमति नहीं दी है। मैं इस खबर से बहुत निराश हूं कि दो सदस्यों ने पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी थी और अन्य को अंतिम मिनट तक अनुमति नहीं मिली। ”

कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करेगी टीम
श्री टेड्रोस ने कहा कि टीम चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करेगी और देश में प्रकोप के शुरुआती चरणों के दौरान क्या हुआ इसका पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीनी अधिकारियों से चीन में टीम के प्रवेश को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि मिशन जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा, “ हम चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और हमने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि यह मिशन डब्ल्यूएचओ और अंतर्राष्ट्रीय टीम की प्राथमिकता में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...