पश्चिम बंगाल में सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन, ममता बनर्जी का एलान

फीचर्डपश्चिम बंगाल में सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन, ममता बनर्जी का एलान

Date:


पश्चिम बंगाल में सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन, ममता बनर्जी का एलान

कोलकाता: ममता सरकार ने आज कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगवाएगी। इतना ही नहीं CM ममता ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इसके लिए फिलहाल व्यवस्था कर रही है।

16 से शुरू होगा टीकाकरण अभियान
गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके पहले ही ममता बनर्जी ने अपने राज्य के लोगों को कोरोना का वैक्सीन मुफ्त में लगवाने का फैसला किया है।

पहले फेस में इन्हें लगेगा टीका
बता दें कि 16 जनवरी से शुरू होने वाला टीकाकरण चुनिंदा लोगों के लिए ही है। इसके पहले फेज में स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, 50 साल से ज्यादा उम्र के वैसे लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, शामिल हैं। हालाँकि केंद्र सरकार ने अभी तक नहीं बताया कि इन लोगों से पैसे भी लिए जाएंगे या नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related