किसानों को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक है : प्रियंका वाड्रा

फीचर्डकिसानों को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक है : प्रियंका वाड्रा

Date:


किसानों को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक है : प्रियंका वाड्रा

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आंदोलन कर रहे किसानों को जबरन हटाने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा है कि सरकार किसान आंदोलन को जबरन कुचलकर खत्म करना चाहती है।

श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया,“कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है।”

उन्होंने कहा,“कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। हिंसक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...