देश भर में कल किसान करेंगे चक्का जाम, दिल्ली की सीमाओं पर रहेगी शांति

फीचर्डदेश भर में कल किसान करेंगे चक्का जाम, दिल्ली की सीमाओं पर...

Date:


देश भर में कल किसान करेंगे चक्का जाम, दिल्ली की सीमाओं पर रहेगी शांति

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच किसान शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करेंगे. किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे देश में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे. किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं. हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे. हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे. दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा. वहीं, किसान नेता बलबीर सिंह राजोवाल और राकेश टिकैत की बैठक हुई. राकेश टिकैत ने कहा कि

एक मिनट के लिए बजेंगे गाड़ियों के हॉर्न
किसान नेता ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे. दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे. उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है. पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम कोर्डिनेट करेगा. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे.

किलेबंदी जारी
इस बीच, चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी जारी है. वहीं दूसरी तरफ़ देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करने वाले मेडलिस्ट सिंघू बार्डर पर किसानों को शांतिपूर्ण रहने के लिए कह रहे हैं. द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पाल सिंह संधू और पद्मश्री पहलवान करतार सिंह किसानों को तिरंगे का महत्व समझाने के लिए सिंध बार्डर पहुंचे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...