भारत-चीन के मध्य मैराथन सैन्य वार्ता का समापन

फीचर्डभारत-चीन के मध्य मैराथन सैन्य वार्ता का समापन

Date:


भारत-चीन के मध्य मैराथन सैन्य वार्ता का समापन

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में LAC पर जवानों की संख्या कम करने के मुद्दे पर भारत और चीन के मध्य 16 घंटे लंबी सैन्य वार्ता चली। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। हालाँकि बैठक का विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है।

देर रात 2.30 बजे समाप्त हुई वार्ता
पिछले दो महीने में हुई अंतिम वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच नौवीं कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता मोल्दो मीटिंग प्वॉइंट पर हुई। यह बैठक रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू हुई और सोमवार को देर रात 2.30 बजे समाप्त हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी थे बातचीत का हिस्सा
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित मुख्यालय 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी. के. मेनन ने किया। बैठक में भारत ने विवादित क्षेत्रों को पूरी तरह स्वतंत्र करने और सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की मांग की है। सैन्य कमांडरों ने बैठक का विवरण प्रधानमंत्री कार्यालय को दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बातचीत का हिस्सा थे।

6 नवंबर को हुई थी आठवीं वार्ता
कोर कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता 6 नवंबर को हुई थी हालांकि वार्ता के बाद गतिरोध जारी रहा, दोनों देशों ने सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत और संचार बनाए रखने के लिए सहमति व्यक्त की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related