किसानों को बर्बाद करने के लिए बने हैं नए कृषि क़ानून: राहुल गाँधी

फीचर्डकिसानों को बर्बाद करने के लिए बने हैं नए कृषि क़ानून: राहुल...

Date:


किसानों को बर्बाद करने के लिए बने हैं नए कृषि क़ानून: राहुल गाँधी

वायनाड: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार पर कृषि क़ानूनों को लेकर निशाना साधा। केरल के वायनाड में किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के किसान जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं, उसे पूरा देश देख रहा है। सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही। कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाए गए हैं।

“भारत माता” से संबंधित है कृषि व्यवसाय
राहुल गांधी ने कहा कि कृषि एकमात्र व्यवसाय है जो “भारत माता” से संबंधित है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सरकार इन तीन कानूनों को तब तक वापस नहीं लेगी जब तक उसे मजबूर नहीं किया जाता। राहुल गांधा ने कहा, “संसद में जो मैंने भाषण दिया था, उसमें मैंने हिंदी में कहा था, ‘हम दो हमारे दो’। इस सरकार में दो लोगों ने सरकार से बाहर के दो लोगों के साथ साझेदारी की हुई है।”

क़ानून वापसी के लिए सरकार को मजबूर करना पड़ेगा
उन्होंने कहा कि ये लोग इन तीन कानूनों को तब तक वापस नहीं लेंगे जब तक इन्हें मजबूर नहीं किया जाता।. उन्होंने कहा, “कारण ये है कि ये तीनों कृषि कानून भारत की कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए और पूरा व्यवसाय नरेंद्र मोदी के दो-तीन दोस्तों को सौंपने के लिए तैयार किए गए हैं।

तीन महोनों से जारी है किसानों का आंदोलन
बता दें कि करीब 90 दिनों से दिल्ली के कई बॉर्डरों पर हज़ारों किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से कई दौर की बातचीत के बाद भी सरकार और किसान संगठनों के बीच कानूनों को लेकर गतिरोध बरकरार है। किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाए और तीनों नए कृषि कानूनों को वापस ले लेकिन केंद्र कानून वापस लेने को तैयार नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...